गृह रक्षा विभाग में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट—2025
जयपुर। गृह रक्षा विभाग में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट—2025 में जयपुर संभाग की टीम ने 16 स्वर्ण, 03 सिल्वर एवं 03 कांस्य पदक प्राप्त कर ओवर ऑल चैम्पियनशिप विजेता टीम का खिताब जीता। टीम मैनेजर श्री चन्द्रपाल सिंह, कम्पनी कमाण्डर व एथलेटिक्स टीम कप्तान श्री सत्यनारायण सिंह प्लाटून कमाण्डर के नेतृत्व में 20 सदस्यों की टीम ने प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।
मंगलवार को जयपुर संभाग के वरिष्ठ कमाण्डेन्ट श्री नवनीत जोशी द्वारा गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, जयपुर परिसर में जयपुर संभाग से राज्यस्तरीय टीम में भाग लेने वाले स्वयं सेवकों के सम्मान में टी पार्टी एवं सामूहिक फोटोसेशन का आयोजन कर राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर टीम का सम्मान किया गया और उनकी हौसला अफजाई की गई।
कमाण्डेन्ट श्री नवनीत जोशी ने बताया कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गृह रक्षा विभाग में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट—2025 का आयोजन केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुरा, जयपुर में आयोजित किया गया था। इसमें राज्य के सभी जिलों से चयनित प्रतिभागियों ने संभाग स्तरीय टीमों के रूप में भाग लिया।
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
किशोरी की मौत: पालतू कुत्ते के खरोंच को नजरअंदाज करने पर रेबीज से हताहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
भारत के हथियारों की दुनिया में धूम, रिकॉर्ड स्तर पर एक्सपोर्ट
Narendra Modi से मिले ओमप्रकाश सखलेचा, AI और खेती पर चर्चा
1984 दंगों के वकील एचएस फूलका BJP में शामिल, पहले AAP से लड़ चुके हैं चुनाव
सिम रैकेट का भंडाफोड़: 600 से ज्यादा भारतीय SIM कार्ड कंबोडिया में स्मगल