बहादुरगढ़ में ठगी का बड़ा मामला, 11 लाख की चपत
बहादुरगढ़ (हरियाणा)। बहादुरगढ़ के आर्य नगर निवासी एक शिक्षक सहित तीन लोगों से सस्ते प्लॉट और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता विक्रांत पुत्र प्रताप सिंह ने बताया कि वह दिल्ली के झाड़ौदा स्थित एक निजी स्कूल में अध्यापक है। वह गांव गोयला कलां निवासी अभिषेक को पिछले 6-7 वर्षों से जानता है। आरोप है कि नवंबर 2025 में अभिषेक ने एचएसवीपी के सेक्टर-11 बहादुरगढ़ में कम कीमत पर मकान दिलाने और विक्रांत को लैंड रिकॉर्ड एंड रेवेन्यू विभाग में तथा उसकी पत्नी पूनम को केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय के तहत बहादुरगढ़ कोर्ट में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
इसके अलावा आरोपी ने विक्रांत के साले दिनेश और पड़ोसन निर्मला को भी सस्ते प्लॉट दिलाने का लालच दिया। भरोसा कर पीड़ितों ने अलग-अलग समय पर आरोपी को करीब 11 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि आरोपी ने नौकरी और प्लॉट के नाम पर फर्जी जॉइनिंग लेटर, आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज भी उपलब्ध कराए। बाद में जांच करने पर कागजात फर्जी पाए गए। पीड़ितों ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने केवल आंशिक राशि लौटाई और बाकी पैसे देने में टालमटोल कर रहा है। पीड़ितों ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।
अजमेर दरगाह-मंदिर विवाद: जिला कोर्ट में कानूनी उलझनों के बीच टली सुनवाई, 2 मई की तारीख मुकर्रर।
अनुष्का से रितिका तक: आईपीएल 2026 में छाया इन स्टार वाइव्स का जबरदस्त फैशन सेंस।
बंगाल चुनाव 2026: योगी की एंट्री से बढ़ा पारा, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला
रामपुरिया से राजभवन तक: एक छोटे से गांव के लाल ने बढ़ाया जैसलमेर का गौरव।
बजट सत्र का समापन: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 93% रही उत्पादकता
होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव: ईरान ने दी अमेरिका को नौसैनिक नाकेबंदी पर चेतावनी