शिक्षा को गुणवत्ता पूर्ण एवं स्वरोजगारमुखी बनाया जाये-विशाल
जयपुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा को गुणवत्ता पूर्ण एवं स्वरोजगारमुखी बनाने के उद्देश्य से राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालय तथा निजी क्षेत्र में कार्यरत कृषि महाविद्यालयों के अधिकारियों व पदाधिकारियों के साथ शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल की अध्यक्षता में पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।
शासन सचिव ने राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि संकाय संचालित निजी विश्वविद्यालय तथा निजी क्षेत्र में कार्यरत कृषि महाविद्यालयों के अधिकारियों व पदाधिकारियों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को अपनाने तथा निजी कृषि महाविद्यालयों के संचालन हेतु क्षेत्रीय आवश्यकताओं, छात्रों, सभी हितधारकों एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार को सुझाव देने हेतु कमेटी के गठन के निर्देश प्रदान करें। उन्होंने कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा को गुणवत्ता पूर्ण एवं रोजगार मुखी बनाये जाने पर जोर दिया। बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में समय-समय पर किये गये बदलाव एवं दिशा-निर्देश के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में निहीत स्वरोजगार मुखी विषयों को सम्मिलित कर ज्ञान के परिदृश्य में विधार्थियों में उद्यमिता, नैतिकता, तार्किकता, करूणा और संवेदनशीलता विकसित की जा सके।
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान
25 करोड़ के बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए 'फिरकी मास्टर' की पूरी दौलत
इंदौर में SMC इन्फ्रा एस्टेट पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों नहीं 55.80 लाख की ठगी के आरोप में केस दर्ज