डोटासरा बोले-परिणाम बाद आएंगी नई पर्चियां
जयपुर । लोकसभा चुनाव के रण में भाजपा और कांग्रेस के नेता अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दम भर रहे हैं. भाजपा जहां राजस्थान की सभी 25 सीटों पर जीत का दावा कर रही है. वहीं, कांग्रेस दस से ज्यादा सीटों पर सेंध लगाने का दावा कर रही है। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कमोबेश अपने हर संबोधन में राजस्थान की सभी 25 सीटें पांच लाख वोटों के अंतर से जीतने का दावा कर रहे हैं।
सीएम के बयान पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार करते हुए दावा किया है कि राजस्थान में भाजपा के खाते में जितनी भी सीट जाएंगी. उनमें एक भी प्रत्याशी पांच लाख के अंतर से नहीं जीत पाएगा। दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हैंडल से गोविंद सिंह डोटासरा का एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इसमें वे कहते दिख रहे हैं कि राजस्थान में भाजपा एक भी सीट पर पांच लाख वोट के अंतर से नहीं जीत पाएगी. इसके साथ ही गोविंद सिंह डोटासरा ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को हिंदी माध्यम में बदलने पर सरकार को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की भी चेतावनी दी है। डोटासरा कह रहे हैं, ये 400 पार का नारा लाए थे, जो अब भूल गए हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने हर भाषण में दावा कर रहे हैं कि राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा पांच लाख वोट के अंतर से जीतेगी लेकिन मेरा दावा है कि इनका एक भी प्रत्याशी पांच लाख वोट के अंतर से नहीं जीत पाएगा. लोकसभा चुनाव के परिणाम का असर राजस्थान पर भी होगा और सरकार में बड़े बदलाव होंगे. राजस्थान भाजपा के नेताओं की रोज दिल्ली में खिंचाई हो रही है और परिणाम के बाद कई नई पर्चियां आएंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डोटासरा का एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल को बंद करने पर सरकार को परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहे है डोटासरा बोले, आज सवा सात लाख बच्चे इंग्लिश मीडियम में पढ़ रहे हैं. प्रदेश में 3,737 इंग्लिश स्कूल में लॉटरी से एडमिशन हो रहे हैं. एक-एक सीट पर औसतन 25 बच्चों की वेटिंग है. प्रवेश के लिए 48 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं. इन स्कूलों के लिए 40 लाख किताबें छप चुकी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इंग्लिश मीडियम स्कूलों को हिंदी मीडियम में बदलेगी तो कांग्रेस सडक़ से लेकर विधानसभा तक विरोध दर्ज करवाएगी. बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप