गुरुग्राम में कई बड़े क्राइम को अंजाम देने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
गुरुग्राम। गुरुग्राम की साइबर क्राइम टीम ने एक ऐसे साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो यहां के लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। साइबर क्राइम टीम ने पकड़े गए आरोपों के कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया है। साइबर क्राइम एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि कई दिनों से साइबर क्राइम टीम को सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति गुरुग्राम में रहकर विदेश में लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी कर रहा है। साइबर क्राइम टीम ने गुप्त सूत्रों के आधार पर छापा मारा। जिसमे 16.07.2024 को गुरुग्राम के सेक्टर-43 से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए ठगी करने वाले 1 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि पकड़ा गया साइबर ठग जिसकी पहचान जतिन जोशी निवासी जिला छिंदवाड़ा (मध्य-प्रदेश) हाल निवासी आरडी सिटी सेक्टर-52 गुरुग्राम के रुप में हुई। एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया की पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई करते हुए थाना साईबर क्राइम टीम ने धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी कंपनी में काम करता है। आरोपी एक वेबसाईट के माध्यम से नौकरी करने के इच्छुक लोगों का डाटा लेकर उनसे संपर्क करके उनको विदेश में नौकरी दिलाने के लिए इंटरव्यू लेकर उनको शॉर्ट लिस्ट करके अपने अन्य साथियों को भेजता था जो उन लोगों से जरूरी कागजात बनवाने के नाम पर पैसे लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया की पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से एक मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप बरामद किया गया है। साइबर क्राइम टीम पकड़े गए आरोपों से आगे की पूछताछ कर रही है पकड़े गए आरोपी को जिला अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। रिमांड के दौरान साइबर क्राइम टीम को आरोपी से और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित