सीएम नीतीश ने बिहार के संस्कार दिखाये हैं: पप्पू यादव
हाजीपुर। नव निर्वाचित पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को हाजीपुर पहुंचे। शहर के पासवान चौक स्थित निजी होटल में उन्होंने कार्यकर्ता का धन्यवाद किया। इस दौरान सीएम नीतीश के दिल्ली में मोदी के पैर छूने पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि अच्छा है बिहार तो चरण बंदन करता ही है। सीएम ने बिहार के संस्कार दिखाये हैं।
बिहार माफ भी करता है और माफी भी मांगता है। वैसे सीएम नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी दोनों एक ही उम्र के हैं फिर क्या जरूरत पड़ी थी उनका पैर छूने की। आगे पप्पू ने कहा अब तो नीतीश कुमार की बार्गेनिंग पावर बढ़ गई है। इसके साथ ही पीएम मोदी के पैर भी छू लिए हैं। अब तो वे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिला ही देंगे। मालूम हो कि दिल्ली में एनडीए गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के पैर छुए और इसके कारण सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसको लेकर विपक्ष भी बयानबाजी करने लगे हैं। बता दें कि पप्पू यादव अभिनंदन समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे।
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज मेरे जीवन की प्रेरणा रहीं, हमेशा रहेंगी – रेखा गुप्ता
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम