विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर प्रियंका चतुर्वेदी का सवाल, CJP सदस्य होने पर उठाई चर्चा
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता विजेता दहिया सोमवार को जंतर-मंतर पर आयोजित 'संसद मार्च' में शामिल नहीं हुए। प्रदर्शन के दौरान सुभाष पैलेस मेट्रो स्टेशन पर उनका बर्गर खाते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर दो युवकों ने उनसे तीखे सवाल किए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में प्रतिक्रियाओं का दौर तेजी से शुरू हो गया है।
पूर्व राज्यसभा सांसद ने उठाए सवाल, नैतिक जिम्मेदारी को लेकर घेरा
विजेता दहिया के इस वीडियो पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी कड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूछा कि जो प्रवक्ता हर मंच पर सक्रिय रहते हैं और जिन्होंने पूर्व में विवादित बयान दिए, क्या वे इतने महत्वपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। प्रियंका ने आगे लिखा कि वीडियो में वे कह रहे हैं कि वे निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं हैं इसलिए जवाबदेह नहीं हैं, लेकिन क्या उनमें कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं बचती है।
प्रदर्शनकारियों को अकेला छोड़ने का आरोप, युवकों ने खड़े किए तीखे सवाल
मामले के अनुसार सोमवार दोपहर जब पार्टी के कार्यकर्ता और प्रदर्शनकारी सड़कों पर मौजूद थे, उस समय प्रवक्ता नेताजी सुभाष पैलेस मेट्रो स्टेशन पर बर्गर खा रहे थे। वहां मौजूद दो युवकों, आयुष और ऋतिक, ने उनसे सवाल किया कि वे जंतर-मंतर पर क्यों नहीं गए और क्या उन्होंने प्रदर्शनकारियों को केवल लाठियां खाने के लिए सड़कों पर छोड़ दिया है। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से देखा जा रहा है।
विजेता दहिया ने दी सफाई, छात्रों और नेताओं के बीच तूल पकड़ता जा रहा मामला
बढ़ते विवाद के बीच विजेता दहिया ने अपना बयान जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वे कई रातों से सोए नहीं थे और अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिसके कारण वे प्रदर्शन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके। फिलहाल प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने इस रवैये पर कड़ा ऐतराज जताया है और नेताओं के कूदने से यह पूरा मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई