अब आनासागर में नहीं गिरेगा सीवरेज व नालों का गंदा पानी, 22 करोड़ का प्लान तैयार, जल्द शुरू होगा काम
जयपुर। अजमेर शहर की पहचान के रूप में शामिल आनासागर झील शीघ्र ही सीवरेज एवं नालो के गंदे पानी से मुक्त होगी। झील के शुद्धिकरण के लिए नालों को डायवर्ट एवं पम्पिंग स्टेशन बनाने के लिए 22.27 करोड़ की योजना तैयार की गई है। जल्द ही काम शुरू होगा। झील के किनारे 7 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी शीघ्र शुरू कर देगा। इससे झील में शुद्ध पानी की आवक बढ़ जाएगी और पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को सर्किट हाउस में बजट घोषणाओं व जनहित के लिए कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने आनासागर झील के संरक्षण, स्वच्छता एवं जलभराव की समस्या के समाधान के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि झील में गिरने वाले सीवरेज व गंदे नालों के समाधान के लिए 22.27 करोड़ रूपए की योजना तैयार कर ली गई है। नालो का पीन डायवर्ट व पम्पिंग करके सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक लाया जाएगा। निगम की टीमें झील की सफाई के लिए नियमित काम कर रही है।
श्री देवनानी ने वर्तमान में कार्यरत 13 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इसके साथ नव निर्मित 7 एमएलडी क्षमता का एसीटीपी भी जल्द शुरू किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में इस प्लांट को वर्किंग कर दिया जाएगा।
श्री देवनानी ने विवेकानंद पार्क पर बनने वाले आध्यात्मिक केन्द्र की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अजमेर विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि निर्माण से संबंधित कार्यवाही तेज की जाए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्थापित हाइट गेज की ऊंचाई की तकनीकी समीक्षा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से वरूण सागर की पाल पर स्थापित होने वाली भगवान वरूण देव की मूर्ति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मूर्ति के लिए स्टैण्ड पूरी मजबूती के साथ बनाया जाए। बैठक में राज्य बजट की विभिन्न घोषणाओं एवं शहर के विकास से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
पोस्टर नहीं, कला बनी आवाज़; जंतर-मंतर पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
15 हजार क्लर्कों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने बेसिक पे बढ़ाने का आदेश जारी