वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026
जयपुर। राज्य सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के अन्तर्गत सोमवार को मदार रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम-मदुरई के लिए विशेष तीर्थ यात्री ट्रेन रवाना की गई। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होकर इस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाई और सभी बुजुर्ग यात्रियों की सुखद व मंगलमय यात्रा की कामना की।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विभिन्न कोच में बैठे तीर्थ यात्रियों से वार्तालाप की। सरकार की तीर्थ यात्रा योजना में लॉटरी के माध्यम से चयनित होने के लिए बधाई दी। यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी एवं तीर्थ यात्रियों की कुशलक्षेम पूछी।
उन्होंने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीर्थयात्रा न केवल धार्मिक आस्था का विषय है, बल्कि यह व्यक्ति के मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का भी माध्यम है। इस प्रकार की योजनाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और लोगों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करती हैं। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और सार्थक पहल है, इसके माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि इस वातानुकूलित ट्रेन के माध्यम से कुल 970 वरिष्ठ नागरिकों को रामेश्वरम-मदुरई की पवित्र तीर्थ यात्रा का लाभ मिल रहा है। इस यात्रा के अन्तर्गत अजमेर जिले के 510 एवं भीलवाड़ा जिले के 460 चयनित तीर्थ यात्रियों को शामिल किया गया है। मदार रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद यह ट्रेन भीलवाड़ा पहुंची। जहां से भीलवाड़ा जिले के सहयात्रियों को लेकर आगे के लिए प्रस्थान किया गया। इससे दोनों जिलों के वरिष्ठ नागरिकों को अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर सुगमता से देव दर्शन का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि यह संपूर्ण यात्रा कुल 7 दिवसीय होगी। इसकी समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग द्वारा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के माध्यम से करवाई जा रही हैं। यात्रा के दौरान सभी बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन, सुरक्षित आवास, यात्रा गाइड, सुरक्षा तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर रवाना हुए यात्रियों और उनके परिजनों में भारी उत्साह देखा गया। जिला प्रशासन एवं देवस्थान विभाग के अधिकारियों ने यात्रियों की सकुशल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
पोस्टर नहीं, कला बनी आवाज़; जंतर-मंतर पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
15 हजार क्लर्कों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने बेसिक पे बढ़ाने का आदेश जारी