इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से 'जुनून' हुआ लॉन्च, सुबोध शर्मा की आवाज ने जीता दिल
विशेष फिल्म्स ने हाल ही में 'आवारापन 2' का टीजर जारी किया था। वहीं आज निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'जुनून' रिलीज कर दिया है। इस गाने के बोल शहीद कादरी ने लिखे हैं और मिथुन ने कंपोज किया है।
'आवारापन 2' का पहला गाना हुआ रिलीज
आज इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की आगामी फिल्म 'आवारापन 2' का पहला गाया 'जुनून' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में इमरान हाशमी से लेकर दिशा पाटनी और श्रेया सरन की खास झलक देखने को मिली। इमरान ने इंस्टाग्राम पर अपने इस गाने को साझा किया और कैप्शन में लिखा, 'इस आवारापन के जुनून में होना है तबाह।'
यूजर्स के कमेंट्स
यूट्यूब पर इस गाने को एक घंटे के अंदर अभी तक 136 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस गाने को लेकर यूजर्स अपनी राय पेश कर रहे हैं।
-
एक यूजर ने लिखा, 'इस गाने की रचना थोड़ी 'सैयारा' से मिलती जुलती लग रहा है'
-
दूसरे यूजर ने लिखा, 'श्रेया सरन के पुराने सींस को देखकर अच्छा लगा।'
-
एक और यूजर ने लिखा, 'आवारापन के गानों की बात ही अलग थी'
-
एक यूजर ने इमरान के लिए लिखा, 'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ'
-
एक और यूजर ने लिखा, 'शिवम वापस आ गया है'
-
एक और यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म को कोई नहीं रोक सकता, पहले दिन ही हिट हो जाएगी'
कब रिलीज होगी 'आवारापन 2'
फिल्म 'आवारापन 2', 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में श्रेया सरन का भी अहम रोल है।
खेलों की ओर बढ़ेंगे युवा, चंडीगढ़ में दो महीने के अभियान का प्रशासक ने किया शुभारंभ
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़