करंट से तीन की मौत के मामले में हाई कोर्ट की एंट्री, CSPDCL को नोटिस जारी
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भाड़म में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं इस पूरे मामले पर हाई कोर्ट के खुद संज्ञान ले लिया है.
हाई कोर्ट ने बिजली विभाग को जारी किया नोटिस
हाई कोर्ट ने बिजली विभाग के एमडी और बड़े अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछा है की करंट से बचाव को लेकर क्या इंतजाम किया जा रहा है? मामले में अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी.
करंट लगने से तीन लोगों की मौत
दरअसल ये घटना 3 जुलाई की है. जब सुबह दसन बाई अपने खेत में जानवरों के प्रवेश को रोकने के लिए खेत की मेड़ पर जीआई तार और नायलॉन रस्सी से घेराबंदी करने अपने पुत्र सत्यव्रत सिंगरौल (14 वर्ष) और विवेक सिंगरौल (23 वर्ष) के साथ गई थीं. इसी दौरान तीनों किसी तरह करंट की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
मृतका के पति सीताराम सिंगरौल, जो पेशे से चालक हैं, देर शाम घर लौटे तो पत्नी और दोनों बेटे घर पर नहीं मिले. काफी तलाश के बाद जब वे खेत पहुंचे तो वहां पत्नी और दोनों पुत्रों के शव पड़े मिले. इसके बाद उन्होंने तत्काल कोटा थाना पुलिस को सूचना दी. देर शाम होने के कारण तीनों शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका. शनिवार 4 जुलाई को कोटा पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए.
पुलिस ने शुरु की जांच
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना करंट लगने से हुई है, हालांकि करंट कैसे प्रवाहित हुआ और हादसे की वास्तविक वजह क्या रही, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मौत से ग्राम भाड़म में गहरा शोक व्याप्त है. ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
यमराज के वेश में रेलवे का संदेश, मुंबई में यात्रियों को दी ट्रैक पार न करने की सीख
'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस आई सामने, विजय सबसे आगे, बाकी सितारों को क्या मिला?
खूंखार सियार का आतंक! घर में घुसकर सात लोगों को काटा, मची अफरा-तफरी
दिल्ली प्रदर्शन को लेकर राज ठाकरे ने BJP पर साधा निशाना, पुराने दौर की दिलाई याद
सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?