Heat Index ने बढ़ाई मुश्किलें! दिल्ली में 50 डिग्री जैसी आभासी गर्मी, यलो अलर्ट जारी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करना शुरू कर दिए हैं। रविवार का दिन दिल्लीवालों के लिए किसी भट्टी जैसा रहा, जहां दिन की तपिश तो जानलेवा थी ही, रात के तापमान ने भी पिछले दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उमस और हीटवेव के खतरनाक कॉम्बिनेशन के कारण इस बार संडे का वीकेंड पूरी तरह घरों में कैद होकर बीत गया।
'फील्स लाइक' तापमान 50 डिग्री पार, दोपहर में बढ़ी मुसीबत
आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4.6 डिग्री ज्यादा है। वहीं लोधी रोड पर यह 42.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। हवा में 37 से 70 प्रतिशत तक की भारी आर्द्रता (उमस) होने की वजह से दोपहर के वक्त 'आभासी तापमान' यानी महसूस होने वाली गर्मी (Feels Like Temperature) 50.7 डिग्री सेल्सियस तक महसूस की गई। डॉक्टरों के मुताबिक इतने ऊंचे तापमान में लगातार रहने से 'हीट एग्जॉर्शन' (गर्मी से बेहोशी) और जान का खतरा काफी बढ़ जाता है।
रात में भी नहीं मिली राहत: 2 साल की सबसे गर्म रात
आमतौर पर सूरज ढलने के बाद थोड़ी राहत मिलती है, लेकिन रविवार की रात ने लोगों को बेहाल कर दिया। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। जून 2024 के बाद से यह अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है, जिससे लोगों को चौबीसों घंटे बिना एसी-कूलर के रहना नामुमकिन हो गया।
मौसम विभाग का 'येलो अलर्ट': अगले दो दिन आंधी-बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्लीवासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर भी दी है। विभाग ने सोमवार रात और आने वाले मंगलवार-बुधवार के लिए बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को हालांकि तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहेगा, लेकिन मंगलवार से इसमें गिरावट आने का अनुमान है। 1 जुलाई तक पारा 40 डिग्री से नीचे और 3 जुलाई तक 35 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
मानसून में देरी, पर प्रदूषण नियंत्रण में
दिल्ली में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख वैसे तो 27 जून थी, लेकिन इस बार इसकी एंट्री में थोड़ी देरी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्ण मानसून के लिए दिल्लीवालों को कम से कम 2 जुलाई तक का इंतजार करना होगा, हालांकि इस बीच हल्की प्री-मानसून बारिश होती रहेगी। राहत की बात यह है कि इस भयंकर मौसम के बावजूद दिल्ली की हवा (AQI) 152 के साथ 'मध्यम' श्रेणी में बनी हुई है।
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है
जयपुर मेट्रो फेज-2 की आज होगी नई शुरुआत, सीएम करेंगे शिलान्यास
मध्य प्रदेश में जीवनरक्षक कानून लागू, शहर-गांव के लिए तय हुई गोल्डन टाइम सीमा
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा