रेल यात्रियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में दो दिन
अंबिकापुर: उत्तर छत्तीसगढ़ और सरगुजा संभाग के रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से एक शानदार खुशखबरी सामने आई है। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की भारी मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 22407/22408 अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के फेरों में बढ़ोतरी करने का बड़ा फैसला लिया है। अब यह ट्रेन साप्ताहिक (सप्ताह में एक दिन) के बजाय द्विसाप्ताहिक (सप्ताह में दो दिन) संचालित की जाएगी। रेलवे के इस फैसले के बाद से ही पूरे क्षेत्र के यात्रियों और आम जनता में हर्ष की लहर है।
उत्तर छत्तीसगढ़ की 'लाइफलाइन' है यह ट्रेन: मंत्री राजेश अग्रवाल
राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रेलवे के इस जनहितैषी कदम का पुरजोर स्वागत किया है। उन्होंने क्षेत्र के लाखों यात्रियों की तरफ से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा, "अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस उत्तर छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए एक जीवनरेखा की तरह है। शिक्षा, रोजगार, व्यापार और बेहतर इलाज के लिए दिल्ली व देश के अन्य बड़े शहरों में जाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे केंद्र सरकार ने संवेदनशीलता के साथ पूरा किया है।" मंत्री अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में उत्तर छत्तीसगढ़ को रेलवे के क्षेत्र में नई ट्रेनें और बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।
जानिए अब किस-किस दिन चलेगी यह ट्रेन?
रेलवे प्रशासन द्वारा तय किए गए नए शेड्यूल के मुताबिक ट्रेनों के संचालन के दिन अब इस तरह होंगे:
-
ट्रेन संख्या 22407 (अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन): यह ट्रेन अब हर हफ्ते मंगलवार और गुरुवार को अंबिकापुर स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
-
ट्रेन संख्या 22408 (हजरत निजामुद्दीन से अंबिकापुर): वापसी में यह ट्रेन अब प्रत्येक रविवार और मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेगी।
नेताओं और जनप्रतिधियों के प्रयासों को मिली सफलता
इस रूट पर ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर पर लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। जेडआरसीसीयू (ZRCCU) सदस्य मुकेश तिवारी ने बताया कि इस संबंध में रेलवे बोर्ड को कई बार मांग पत्र भेजे गए थे। इसके साथ ही, सरगुजा के सांसद चिंतामणि महाराज ने भी व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की इस जरूरत से उन्हें अवगत कराया था, जिसके सुखद परिणाम अब सामने आए हैं।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन गाड़ियों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर