योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं : उप मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री
जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि संतुलित, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवन जीने की प्रभावी साधना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
राजकीय आवास पर किया योगाभ्यास
डॉ. बैरवा ने गुरुवार प्रातः जयपुर स्थित अपने राजकीय आवास के उद्यान परिसर में परिवार एवं सहायकों के साथ विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर को ऊर्जा, मन को स्थिरता तथा जीवन को संतुलन प्राप्त होता है। योग मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ बनाता है।
योग को बनाएं दैनिक जीवन का हिस्सा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर योग के जनआंदोलन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर इसे स्वस्थ जीवनशैली का स्थायी आधार बनाया जाना चाहिए।
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बदली तस्वीर, 'निपुण हरियाणा' से बढ़ी सीखने की क्षमता
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पाग दस्तूर में बेटी को मिला उत्तराधिकार
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट