एटीआर के ग्राम डंगनिया निवासी आनंद एक्का ने सूकर पालन को बनाया आय का जरिया
रायपुर : मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के वनग्राम डंगनिया निवासी आनंद एक्का ने विभागीय योजना के तहत प्राप्त सहायता को आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बना लिया है। उन्होंने दो वर्ष पूर्व पशुपालन विभाग की सूकरत्रयी (सुअर पालन) योजना का लाभ प्राप्त किया और सूकर पालन को अपनी आय का जरिया बनाया। योजना के तहत मिले सहयोग और तकनीकी मार्गदर्शन की बदौलत उन्होंने व्यवस्थित रूप से सूकर पालन का कार्य शुरू किया। शुरुआत में सीमित संख्या से शुरू हुआ यह व्यवसाय आज सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वर्तमान में आनंद एक्का के पास 54 उन्नत नस्ल के सूकर हैं।
बेहतर प्रबंधन, नियमित देखभाल और विभागीय विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के कारण उन्हें गत वर्ष लगभग 85 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। इस अतिरिक्त आय ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि भविष्य के प्रति उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। आनंद एक्का ने बताया कि सूकर पालन आज उनके परिवार की आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है। इससे बच्चों की शिक्षा, घरेलू जरूरतों और अन्य खर्चों को पूरा करने में काफी सहायता मिल रही है। वे अन्य ग्रामीणों को भी पशुपालन आधारित आजीविका अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने विभाग द्वारा प्रदान किए गए सहयोग और समय-समय पर दिए जाने वाले तकनीकी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाएं यदि सही तरीके से लागू हों और लाभार्थी पूरी लगन से कार्य करें, तो आर्थिक आत्मनिर्भरता का सपना आसानी से साकार किया जा सकता है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक