शहीदों का त्याग और बलिदान नई पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करता है -राज्यपाल
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सीकर, झुंझुनूं और नागौर सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र के जवानों का देश की तीनों सेनाओं में विशेष योगदान है। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि भारत की सेना में शामिल 14 लाख से अधिक जवानों में बड़ी संख्या राजस्थान के वीर सपूतों की है। राजस्थान प्राचीन काल से ही वीरों और शूरवीरों की भूमि रही है।
शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का अनावरण
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को लक्ष्मणगढ़ के जसरासर में स्थित शहीद स्मारक पर वीर शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और स्मारक परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ के बप्पा रावल और महाराणा प्रताप जैसे महान वीरों की तरह ही शहीद गोवर्धन सिंह का बलिदान भी आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।
शहीद परिवारों को मिले धार्मिक व सामाजिक मंचों पर सम्मान
राज्यपाल ने समाज से अपील करते हुए कहा कि सभी सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में शहीदों के माता-पिता और उनके परिवारजनों को विशेष रूप से और पूरे सम्मान के साथ आमंत्रित किया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी उनके त्याग को हमेशा याद रखे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ऐतिहासिक फैसले को याद करते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में ही वीरगति प्राप्त सैनिकों के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की गई थी। इस दौरान उन्होंने मंगल पांडे, भगत सिंह, राजगुरु और खुदीराम बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन किया।
शहीद वीरांगनाओं और माता का सम्मान
इस भावुक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की माता भगवानी देवी और उनकी पत्नी सुनीता देवी सहित क्षेत्र की अन्य शहीद वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही शहीद की माता को राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से सम्मान पत्र भी भेंट किया गया।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश