विधानसभा स्तर पर सक्रिय होंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब, मांगी रिपोर्ट
अलीगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर संचालित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब को पुनर्जीवित एवं सशक्त बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस संबंध में उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, एनआईसी और स्वीप समन्वयकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों की स्थिति का विधानसभा क्षेत्रवार विवरण तैयार किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संचालित स्कूल एवं कॉलेज स्तर के ईएलसी की संख्या, कुल सदस्य संख्या, समन्वयक का नाम और क्लबों के सोशल मीडिया अकाउंट संचालित होने की जानकारी एकत्रित की जाएगी। जिले की सातों विधानसभा सीटों खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़ एवं इगलास के लिए पृथक विवरण उपलब्ध कराया जाएगा। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य युवाओं एवं नए मतदाताओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर सभी शिक्षण संस्थानों तक जानकारी पहुंचाने और निर्धारित प्रारूप पर सूचना ई-मेल के माध्यम से 8 जून को अपराह्न 12 बजे तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि समेकित रिपोर्ट समय से मुख्यालय को भेजी जा सके।
झंडू कुमार ने रचा इतिहास, कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी बोले- पूरे देश को किया गौरवान्वित
अश्विन का बड़ा बयान, बोले- मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार में बस यही एक अंतर है
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सस्पेंस, आज CJP-सरकार के बीच होगी अहम बैठक
बिहार में भाजपा का चुनावी फोकस तेज, नितिन नवीन करेंगे 100 दिन के कामकाज की समीक्षा
बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज