लोन सेटलमेंट के बाद बैंक नहीं कर सकता आपराधिक मुकदमा
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए साफ किया है कि यदि किसी बैंक और कर्जदार के बीच लोन खाते को लेकर कोई समझौता (सेटेलमेंट) हो चुका है, तो उसके बाद उसी मामले में आपराधिक कार्रवाई को जारी रखना बिल्कुल भी सही नहीं है। अदालत ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में जबरन मुकदमे जारी रखने से देश की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ता है। जस्टिस नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि बैंकिंग लेनदेन से जुड़े विवाद मुख्य रूप से व्यावसायिक और दीवानी (सिविल) प्रकृति के होते हैं। जब दोनों पक्ष आपसी सहमति से मामले को सुलझा लेते हैं, तो उसके बाद भी आपराधिक मुकदमा चलाना कर्जदार को परेशान करने जैसा है और यह न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग माना जाएगा।
समझौते के बाद भी दर्ज कराया था केस
यह पूरा मामला तब सामने आया जब एक कारोबारी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उसने अदालत को बताया कि उसने बैंक के साथ डेट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल के सामने एक समझौता किया था, जिसके तहत 6.49 करोड़ रुपए की बकाया राशि के बदले 4.25 करोड़ रुपए का पूरा भुगतान कर दिया गया था। इसके बावजूद, बैंक ने करीब दो साल बाद कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज करवा दिया। इस मामले की जांच सीबीआई ने की और कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने पूरी तरह रद्द कर दिया है।
अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा बुरा असर
सुप्रीम कोर्ट ने इस आपराधिक मामले को खारिज करते हुए कहा कि एक बार समझौता हो जाने के बाद भी बैंक द्वारा मुकदमा शुरू करना उसकी नीयत में कमी को दिखाता है। कोर्ट ने आगे कहा कि अगर ऐसे मामलों में केस चलाने की अनुमति दी गई, तो भविष्य में लोग और व्यापारिक संस्थाएं बैंकिंग विवादों को सुलझाने के लिए आपसी समझौते का रास्ता चुनने से कतराएंगी। इससे व्यावसायिक विवादों को हल करने की पूरी प्रक्रिया प्रभावित होगी जो अर्थव्यवस्था के हित में नहीं है। कोर्ट का यह भी मानना था कि समझौते के बाद इस केस में दोषसिद्धि (सजा होने) की संभावना बेहद कम थी, इसलिए मुकदमा खींचना न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ था।
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद