जनगणना कार्मिक अंजू वर्मा निलंबित, कार्य में शिथिलता बरतने वालों को चेतावनी
जयपुर। जनगणना 2027 कार्य को गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ संपादित करने के निर्देशों की अवहेलना करने पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। जनगणना कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के मामले में मंगलवार को एक जनगणना कार्मिक को निलंबित किया गया है।
प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री संदेश नायक के आदेशानुसार जनगणना कार्य हेतु नियुक्त प्रगणक सुश्री अंजू वर्मा, अध्यापिका लेवल-2 अंग्रेजी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेहरा, जोबनेर को प्रधानाचार्य द्वारा कार्यमुक्त किए जाने के उपरांत भी चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार जोबनेर द्वारा आवंटित एचएलबी संख्या 0152 का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। जनगणना जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य के प्रति अकर्मण्यता, लापरवाही तथा संबंधित प्राधिकृत अधिकारियों के आदेशों की जानबूझकर अवहेलना किए जाने को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान संबंधित कार्मिक का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जोबनेर निर्धारित किया गया है।
जिला कलक्टर ने सभी जनगणना कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वे सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं गंभीरता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना जैसे देशहित के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा
छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, संविदा शिक्षक गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
वृद्धावस्था पेंशन मिलने से खत्म नहीं होगी मां की निर्भरता, बेटे की जिम्मेदारी पर बड़ा फैसला
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब