कन्नड़ अभिनेता दिलीप राज का 47 साल की उम्र में निधन
कन्नड़ अभिनेता दिलीप राज का हार्ट अटैक से निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और निर्माता दिलीप राज का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दिलीप राज के निधन की खबर मिलते ही दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत, विशेषकर सैंडलवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।
दिलीप राज ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत थिएटर से की थी और उन्होंने दो थिएटर ग्रुप्स की स्थापना कर कई कलाकारों को मंच प्रदान किया। साल 2007 में आई फिल्म ‘मिलाना’ में पुनीत राजकुमार के साथ काम करने के बाद उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘यू टर्न’ और ‘बॉयफ्रेंड’ जैसी करीब 24 से अधिक फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।
अभिनय के साथ-साथ दिलीप राज एक सफल निर्माता भी थे। उन्होंने अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस के जरिए कई लोकप्रिय टीवी सीरियल्स का निर्माण किया। उन्हें कन्नड़ फिल्मों में सशक्त सहायक भूमिकाएं निभाने के लिए याद किया जाएगा। उनके जाने से कन्नड़ मनोरंजन उद्योग को एक बड़ी क्षति पहुंची है।
कांग्रेस नेता केतन भाटीकर का सांप काटने से निधन, पार्टी में शोक की लहर
देवास पटाखा फैक्ट्री में 2 महीने पहले भी लगी थी आग, फिर भी रिन्यू कर दिया लाइसेंस
सीएम रेखा गुप्ता भावुक: संघ पर बनी फिल्म ‘आखरी सवाल’ देखी
‘इस बार पेपर लीक माफिया बचेंगे नहीं’, नई परीक्षा तारीख पर बोले शिक्षा मंत्री प्रधान
MP में महंगाई की डबल मार, पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगे; जानें आपके शहर के नए रेट
अमेठी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचला
चार भाई-बहनों पर अत्याचार: पीठ, हाथ और सिर पर मिले गंभीर घाव
थ्रोबैक तस्वीरों में दिखा मां-बेटे का खास रिश्ता, फैंस भी हुए इमोशनल
दर्दनाक मंजर: एक साथ दिखी मां-बेटी की निःशब्द विदाई