साढ़े चार माह की मासूम को पिता ने जमीन पर पटककर मार डाला
इटावा: कलयुगी पिता की हैवानियत, साढ़े चार महीने की मासूम को जमीन पर पटक कर मार डाला
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बिहारीपुरा गांव में एक शराबी पिता ने अपनी ही साढ़े चार माह की मासूम बेटी की जान ले ली। नशे में धुत पिता ने अपनी पत्नी की गोद से बच्ची को छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शराब के नशे में शुरू किया विवाद जानकारी के अनुसार, आरोपी नारायन सोमवार देर रात नशे की हालत में घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब उसकी पत्नी मोहनी ने विरोध किया, तो उसने पहले अपने 3 साल के बेटे शिवांश की पिटाई की और फिर गोद में खेल रही नन्हीं दिव्यांशी को बेरहमी से जमीन पर दे मारा। खून से लथपथ बच्ची को लेकर बदहवास मां सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुखों से भरा है मां का जीवन मृतका मोहनी की जिंदगी पहले ही काफी संघर्षपूर्ण रही है। दो साल पहले एक ट्रेन हादसे में उसके पहले पति सतीश की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने उसकी शादी देवर नारायन से करा दी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, नारायन अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था, जिससे तंग आकर मोहनी मायके चली गई थी। वह महज 15 दिन पहले ही ससुराल लौटी थी।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस घटना के बाद मंगलवार को जब मोहनी बच्ची का शव लेकर अपने मायके नेवरपुर पहुंची, तब पुलिस को मामले की सूचना मिली। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि बच्ची के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसकी जान गई है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
गुमशुदगी का राज खुला, मुंब्रा में प्रेम-हत्या की सनसनी
भारत में 5 अरब डॉलर निवेश करेगा UAE, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े समझौते
हाईवे पर परिवार पर कहर, हादसे में 2 की मौत और 6 घायल
सोने और चांदी में गिरावट, गोल्ड के नए रेट अपडेट
Tilak Varma को लेकर कथित बयान पर फैंस ने जताई नाराजगी
‘पत्नी को भेज दूंगी वीडियो’, महिला ने डॉक्टर को दी धमकी
मुरैना में बारूद के धमाकों से दहशत, अवैध खनन से घरों में पड़ रही दरारें
लंबे समय तक काम का दबाव बन रहा गंभीर स्वास्थ्य समस्या की वजह
Preity Zinta और Ricky Ponting की बातचीत ने खींचा फैंस का ध्यान