आंधी-बारिश में ट्रांसफार्मर में लगी आग-ग्रामीणों ने खुद बुझाई लपटें
कोरबा कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुरी बस्ती में आंधी और बारिश के बीच ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। दमकल के समय पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभालकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार शाम लगभग 7 बजे मौसम बिगड़ा और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। इसी दौरान ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली और कुछ ही देर में आग भड़क गई। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण पहले से लीकेज और जर्जर तार होने की वजह से वायर आपस में टकराए, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ।
घटना के दौरान इलाके में दमकल वाहन उपलब्ध नहीं था। पास में केवल एनटीपीसी के पास ही फायर ब्रिगेड है, जो दूरी के कारण समय पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने रेत, मिट्टी और पानी डालकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था।
आग लगने के बाद पूरेग्राम की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। इसी दौरान एक घर में शादी समारोह चल रहा था, जहां मेहमानों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी। खाना बनाने और अन्य व्यवस्थाओं में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रात में ही सुधार कार्य शुरू किया। हालांकि बिजली आपूर्ति सामान्य होने में कई घंटे लग गए। ग्रामीणों ने बताया कि छुरी बस्ती औद्योगिक क्षेत्र है, जहां कई फैक्ट्रियां संचालित हैं, लेकिन एनटीपीसी को छोड़कर कहीं भी फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं है। लोगों ने मांग की है कि सभी उद्योगों में अनिवार्य रूप से दमकल व्यवस्था हो, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान
25 करोड़ के बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए 'फिरकी मास्टर' की पूरी दौलत
खुशियां मातम में बदलीं! शादी से लौटते वक्त तालाब में गिरी कार, 5 की जान गई
रणबीर-यश की 'रामायण' का ट्रेलर आने को तैयार, जानिए भारत में कब और कितने बजे होगा रिलीज
सरकारी इंजीनियर निकला अरबों की संपत्ति का मालिक, ACB ने दबोचा
CJP Protest में महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल DCP पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाया