जमीन की खातिर बना हैवान: पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या, ट्रिपल मर्डर से दहला इलाका
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड अंतर्गत बझिला गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ महज एक मकान और जमीन के टुकड़े के विवाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में रीता कुमारी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इस 'ट्रिपल मर्डर' के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
धमकी के 24 घंटे के भीतर वारदात को अंजाम
पीड़ित संतोष कुमार साह (मिठाई लाल) ने पुलिस को बताया कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। घटना से ठीक एक दिन पहले 27 अप्रैल को आरोपियों ने संतोष की बाइक रोककर उन्हें पैतृक घर खाली करने की चेतावनी दी थी। आरोपियों ने साफ लफ्जों में कहा था कि अगर मकान नहीं छोड़ा तो अंजाम बुरा होगा। संतोष उस समय किसी तरह अपनी जान बचाकर काम पर निकल गए थे, उन्हें अंदाजा नहीं था कि आरोपी इतनी जल्दी उनकी दुनिया उजाड़ देंगे।
शादी से घर लौटे तो सामने था मौत का मंजर
संतोष के अनुसार, वह रात में एक शादी समारोह में गए थे। बुधवार सुबह जब वह घर लौटे, तो मुख्य दरवाजा बंद पाकर पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए। अंदर का दृश्य रूह कंपा देने वाला था कमरे में बिस्तर पर पत्नी और दोनों बच्चों के शव पड़े थे। तीनों के गले में टेंट के कपड़े की लाल रस्सी कसी हुई थी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
पुलिस की लापरवाही और पुरानी रंजिश
परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने साल 2024 में भी रीता देवी के साथ मारपीट और लूटपाट की थी। उस समय प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। मकान को लेकर विवाद पहले से ही कोर्ट और पंचायत में चल रहा था।
कार्रवाई: पुलिस ने शुरू की छापेमारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है: रोशन कुमार, छोटू, अंजनी, सनी और शिवदयाल पासवान समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज। गांव में आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके से हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की गई है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज
जयपुर में शहरी सेवा शिविरों का फॉलोअप शुरू, 31 अगस्त तक लंबित मामलों का होगा निस्तारण
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस