181 हेल्पलाइन पर शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें, गर्मी में पानी-बिजली की शिकायतों को प्राथमिकता में रखें— एसीएस श्रेया गुहा
जयपुर। ग्रीष्मकाल में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों में बढ़ोतरी को देखते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (प्रशिक्षण) एवं महानिदेशक एचसीएम रीपा श्रीमती श्रेया गुहा ने निर्देश दिए कि इन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।
श्रीमती गुहा ने बुधवार को सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क 181 कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर ऑनलाइन पोर्टल की कार्यप्रणाली एवं शिकायत निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शिकायत निस्तारण अधिकारियों के लिए सतत प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि इससे निस्तारण की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित एवं सत्यापनाधीन प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पोर्टल पर अब तक 40.65 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से लगभग 38.86 लाख का निस्तारण (95.5 प्रतिशत) किया जा चुका है, जबकि करीब 1.80 लाख प्रकरण लंबित हैं।
श्रीमती गुहा ने 181 हेल्पलाइन के माध्यम से परिवादियों से संवाद कर उनकी शिकायतों की स्थिति जानी तथा फीडबैक लिया। उन्होंने भीलवाड़ा, खैरथल-तिजारा एवं डीडवाना-कुचामन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं राजस्थान संपर्क 181 के कार्मिक उपस्थित रहे।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर