सोनीपत में चुनावी वादा, ड्रेनेज सुधार पर 390 करोड़ खर्च की योजना
सोनीपत (हरियाणा। भारतीय जनता पार्टी ने सोनीपत नगर निगम चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र यानी 'संकल्प पत्र' पेश कर दिया है। 'समर्पित सेवा-सशक्त सुशासन' के ध्येय वाक्य के साथ जारी इस संकल्प पत्र में शहर के कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं और जनता को राहत देने वाले कई महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं।
बुनियादी ढांचा और जल प्रबंधन
शहर की पुरानी समस्याओं के समाधान के लिए भारी-भरकम बजट का प्रावधान किया गया है:
-
निकासी और सीवरेज: जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 390 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त किया जाएगा। गांव राठधना और देवडू में नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। साथ ही स्वच्छ पेयजल के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
-
सड़कें और पार्किंग: शहर की मुख्य सड़कों और ग्रीन बेल्ट के सुधार के लिए 190 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए 80 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी-लेवल पार्किंग बनाई जाएगी।
सुरक्षा और स्मार्ट तकनीक
-
CCTV और कमांड सेंटर: शहर की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत से 'इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर' बनाया जाएगा, जिससे पूरे शहर की सीसीटीवी के जरिए निगरानी होगी।
-
डिजिटल सेवाएं: भ्रष्टाचार पर लगाम और जनता की सुविधा के लिए प्रॉपर्टी टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और नक्शा पास कराने जैसी सुविधाओं को पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा।
खेल और सामुदायिक विकास
-
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: सेक्टर-4 के स्टेडियम में 50 करोड़ रुपये से नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। इसके अतिरिक्त लहराडा और ऋषि कॉलोनी में नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार होंगे।
-
जनसुविधाएं: शहर में एक आधुनिक 520 सीटों वाला ऑडिटोरियम और सेक्टर-23 में नई डिस्पेंसरी का निर्माण प्रस्तावित है। ड्रेन नंबर 6 का सौंदर्यीकरण कर वहां शॉपिंग एरिया विकसित किया जाएगा।
महिलाओं और आम नागरिकों को विशेष राहत
-
पिंक टॉयलेट: महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष 'पिंक टॉयलेट' बनाए जाएंगे, जिनमें नैपकिन वेंडिंग मशीन और फीडिंग रूम की व्यवस्था होगी।
-
टैक्स में छूट: महिलाओं के नाम पर पंजीकृत घरों के हाउस टैक्स में 25% की बड़ी छूट दी जाएगी।
-
मालिकाना हक: 20 वर्षों से अधिक समय से रह रहे परिवारों को उनके मकानों की रजिस्ट्री और वैध मालिकाना हक देने का वादा किया गया है।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर