Motihari में जहरीली शराब नेटवर्क का भंडाफोड़, SIT ने 8 को किया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में जहरीली शराब का कहर जारी है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। गांवों में मातम का माहौल है और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रशासन की सख्त कार्रवाई
घटना को गंभीरता से लेते हुए मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा परसौना के चौकीदार भरत रॉय को भी निलंबित करते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तुरकौलिया थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राथमिकी प्रमोद यादव के परिजनों के आवेदन पर दर्ज की गई।
अब तक आठ गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता नागा राय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चौकीदार भरत राय और साजिशकर्ता नागा राय आपस में रिश्तेदार हैं। भरत राय की मदद से ही नागा राय यह जहरीला पदार्थ बेच रहा था। पुलिस ने नागा राय और उसके परिवार समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
SIT जांच में बड़ा खुलासा
मोतिहारी एसपी द्वारा गठित SIT की जांच में जहरीली शराब के पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि पिपराकोठी के स्प्रिट माफिया कन्हैया और राजा ने स्प्रिट मंगवाई। इसे परसौना निवासी खलीफा और सुनील शाह को बेचा गया, जिन्होंने आगे नागा राय और जम्मू बैठा को सप्लाई किया। इसके बाद नागा राय ने परसौना क्षेत्र और जम्मू बैठा ने बालगंगा इलाके में यह जहरीला पदार्थ बांटा, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। पुलिस ने स्प्रिट की एक बड़ी खेप जब्त की है। मोतिहारी एसपी ने बताया कि 700 लीटर जब्त स्प्रिट में शुद्ध मेथनॉल पाया गया, जो जहरीला था। इसी खेप का कुछ हिस्सा परसौना और बालगंगा में सप्लाई हुआ था। SIT की टीम ने समय रहते कार्रवाई की, वरना अब तक हजारों लोगों की जान जा सकती थी।
अब तक 39 शराब कारोबारी गिरफ्तार
तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाना क्षेत्रों में हत्या के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। घटना के बाद चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने मोतिहारी डीएम और एसपी के साथ तुरकौलिया थाना में बैठक कर पूरे मामले की समीक्षा की। उन्होंने 5 मौतों की पुष्टि करते हुए पूरे जिले में सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस अभियान के तहत अब तक 39 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
प्रशासन अलर्ट मोड में
घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार छापेमारी जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
पोस्टर नहीं, कला बनी आवाज़; जंतर-मंतर पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन
PM मोदी को पत्र लिखने के बाद बोले अन्ना हजारे, 'सिर्फ इस्तीफे से समाधान नहीं'
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
15 हजार क्लर्कों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने बेसिक पे बढ़ाने का आदेश जारी