Dausa में कल से सबसे बड़ी पुलिस परीक्षा, 24 केंद्रों पर 17 हजार अभ्यर्थी
दौसा। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा 2025 (गृह विभाग) का आयोजन 5 और 6 अप्रैल को दौसा मुख्यालय में किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में आयोजित होगी, जिसमें सामान्य हिंदी का पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
दो पारियों में होगी परीक्षा
इस परीक्षा में प्रत्येक पारी में 8,832 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। एक अभ्यर्थी दो पारियों में परीक्षा देगा। इस प्रकार कुल 17,664 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में परीक्षा संचालन के लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 8 सरकारी और 16 निजी केंद्र शामिल हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौंपी गई है समन्वयक की जिम्मेदारी
परीक्षा समन्वयक के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर लालसोट और पुलिस समन्वयक के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत चार सतर्कता दल बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक दल में एक आरएएस, एक आरपीएस और शिक्षा विभाग का एक अधिकारी शामिल होंगे। ये दल विभिन्न परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे।
बनाए गए आठ उप-समन्वयक दल
इसके अलावा आठ उप-समन्वयक दल बनाए गए हैं, जो कोष कार्यालय से प्रश्नपत्र बॉक्स परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और परीक्षा समाप्ति के बाद सामग्री को वापस कोष कार्यालय में जमा कराने का कार्य करेंगे। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए 40 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। निजी केंद्रों पर दो-दो और सरकारी केंद्रों पर एक-एक प्रधानाचार्य स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। वहीं प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो वीक्षक और दो कक्षों पर एक रिलीवर/सुपरवाइजर नियुक्त किया जाएगा।
वीडियो ग्राफर द्वारा की जाएगी परीक्षा की रिकॉर्डिंग
परीक्षा प्रक्रिया का रिकॉर्डिंग प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो वीडियो ग्राफर द्वारा की जाएगी। प्रश्नपत्र बॉक्स परीक्षा से दो-तीन दिन पहले मुख्यालय पहुंचेंगे, जिन्हें पुलिस सुरक्षा में कोष कार्यालय में सुरक्षित रखा जाएगा। परीक्षा दिवस पर समय से पहले प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे और परीक्षा समाप्ति के बाद सभी सामग्री को पुनः कोष कार्यालय में जमा कराया जाएगा। कोष कार्यालय की टीम द्वारा परीक्षा समाप्ति के उपरांत सभी सामग्री को राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय में जमा कराया जाएगा।
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
Connaught Place में आज जल्दी बंद होंगे बाजार और रेस्टोरेंट, प्रशासन के आदेश से हलचल
पोस्टर नहीं, कला बनी आवाज़; जंतर-मंतर पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन