स्कूटी लेने गया युवक, बदमाशों ने मारी गोली; दोस्त को भी दी धमकी
झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने युवक के सीने में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। मृतक अपने दोस्त के साथ नई स्कूटी लेने के लिए जाने वाला था। वारदात के बाद पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
मृतक के पिता का पहले ही हो चुका है निधन
मृतक का नाम मुकेश है। वह अपने दोस्त योगेश के साथ नई स्कूटी लेने के लिए सिंघाना जा रहा था। इसी दौरान जब मुकेश घर से आधार कार्ड लेने की ओर जा रहा था, तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। मुकेश के पिता पहले ही निधन हो चुके हैं और उसके दो बहनें हैं।
मृतक के दोस्त ने क्या बताया?
मृतक के दोस्त योगेश ने बताया कि वह इश्कपुरा का रहने वाला है और मुकेश डूमोली गांव का निवासी था। दोनों आज नई स्कूटी लेने सिंघाना जा रहे थे। योगेश ने कहा कि मुकेश ने उन्हें फोन कर बताया था और वह शिव मंदिर के पास इंतजार कर रहा था। इसी दौरान योगेश के पास घर से फोन आया कि मुकेश को किसी ने गोली मार दी है। इसके बाद आरोपी योगेश के सामने आया और कहा कि तुझे भी गोली मारकर खत्म कर दूंगा।
गोली मारने वाले आरोपी का नाम विजय
योगेश ने बताया कि मुकेश को लेकर वह अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। योगेश के अनुसार गोली मारने वाले आरोपी का नाम विजय है, जो उसी गांव का रहने वाला है। विजय स्प्लेंडर बाइक पर था, जिस पर कुल तीन लोग सवार थे। इसके अलावा आरोपियों के पास दो और बाइक भी थीं, जिन पर कई लोग बैठे थे। गोली मारने वाली बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में पूरी ताकत लगा रही है।
खेलों की ओर बढ़ेंगे युवा, चंडीगढ़ में दो महीने के अभियान का प्रशासक ने किया शुभारंभ
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़