बस से उतरते ही दर्दनाक हादसा, टायर के नीचे आया मासूम
कोटपूतली-बहरोड़। क्षेत्र के कायमपुराबास गांव में गुरुवार को एक हृदय विदारक हादसे में तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। स्कूल की छुट्टी के दौरान बस से उतरते समय हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों में गहरा दुख और आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक मासूम लौकित पुत्र बबलू कुमार स्थानीय श्री प्रताप विद्या मंदिर में अध्ययनरत था। गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के समय जब बच्चों को बस से उतारा जा रहा था। इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई और मासूम बस के टायर के नीचे आ गया। हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोग सन्न रह गए और तुरंत परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चे की ताई ने बिलखते हुए बताया कि वह रोज उसे स्कूल छोड़ने और लेने जाती थी लेकिन गुरुवार को उसकी आंखों के सामने यह दर्दनाक हादसा हो गया। मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है, वे बार-बार मासूम को याद कर बेसुध हो जा रही हैं। पिता बबलू कुमार भी बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।
हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। हर किसी की आंखें नम हैं। घटना को लेकर लोगों में स्कूल बस संचालन और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को 112 वाहन के जरिए राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हादसे को लेकर डीएसपी राजेंद्र बुरड़क ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़
लोकसभा में शोर-शराबा, राज्यसभा स्थगित; विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही प्रभावित
बिहार विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की से बढ़ा राजनीतिक तापमान
यमराज के वेश में रेलवे का संदेश, मुंबई में यात्रियों को दी ट्रैक पार न करने की सीख
शिवभक्ति की अनोखी मिसाल, 7500 KM की कांवड़ यात्रा पर निकले रोहित पहुंचे राजनांदगांव
JPSC अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस-BJP आमने-सामने, रांची में प्रदर्शन के दौरान हंगामा
'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस आई सामने, विजय सबसे आगे, बाकी सितारों को क्या मिला?