भरे थिएटर में ‘धुरंधर 2’ देखने पहुंचा फिल्म का एक्टर
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के कई कलाकारों की खूब तारीफ हुई। रणवीर सिंह के अलावा जिस एक्टर की सबसे ज्यादा तारीफ हुई है, वह आर माधवन हैं। एक्टर ने फिल्म में इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर अजय सान्याल का किरदार निभाया है। फिल्म को लेकर मचे भारी शोर-शराबे के बीच आर माधवन ने दर्शकों से भरे एक सिनेमाघर में यह फिल्म देखी। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो आया है।
दर्शकों के साथ आर माधवन ने देखी फिल्म
फिल्म प्रदर्शक अक्षय राठी ने आर माधवन का एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आर माधवन दर्शकों के साथ फिल्म 'धुरंधर 2' देख रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'आईएसआई चाहे जो भी प्लान बना ले। बस उन्हें यह बता दो कि अजय सान्याल की नजर हर पल उन पर बनी हुई है! आर माधवन के साथ एक बार फिर 'धुरंधर 2' देखकर बहुत मजा आया।'
होंठ दबाकर की शूटिंग
हाल ही में एक आर्टिस्ट ने बताया था कि 'धुरंधर 2' के लिए जब आर माधवन के लुक का ट्रांसफॉर्मेशन किया गया, तो वह इसे बहुत ही गौर से देख रहे थे। इसके बाद उन्होंने कहा था कि उनके होंठ थोड़े पतले करने होंगे। बताया जाता है कि आर माधवन ने पूरी फिल्म में अपने होंठ अंदर की तरफ दबा कर शूटिंग की।
Dhurandhar 2: 15वें दिन भी जारी रही 'धुरंधर 2' की कमाई, 'पुष्पा 2' से कितना है पीछे? जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी के किरदारों में नजर आए हैं। यह फिल्म ल्यारी में हमजा के उभार और जसकीरत की पिछली कहानी को दिखाती है। इसमें अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन और सारा अर्जुन अहम किरदारों में हैं
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस फिल्म ने 15 दिनों में भारत में 937.32 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं दुनियाभर में इसने 1492.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
गाली-गलौज से भड़का विवाद, शराब के नशे में पति की मौत का मामला
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
सरकार-CJP बातचीत के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित, नई दिल्ली समेत कई स्टेशन बंद
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?