केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा ने मुकाम तीर्थ में लिया आशीर्वाद
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में बुधवार को एक पारंपरिक दृश्य देखने को मिला जब संभल के एसपी कृष्णा कुमार बिश्नोई और उनकी नवविवाहित पत्नी अंशिका वर्मा ने शादी के बाद सबसे पहले बिश्नोई समाज की पवित्र परंपराओं को अपनाया। यह जोड़ा मुकाम स्थित जंभेश्वर मंदिर पहुंचा और बाबा के चरणों में धोक लगाकर नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद मांगा। वर्दी की ताकत और परंपरा की गहराई का यह अनोखा मेल देखकर मंदिर परिसर में मौजूद हर शख्स भाव-विभोर हो उठा।
विधिवत निभाई पाहल रस्म
जंभेश्वर मंदिर में दर्शन के बाद नवदंपति समराथल धोरे पहुंचे, जहां उन्होंने बिश्नोई समाज की पवित्र पाहल रस्म विधिवत निभाई। यह रस्म बिश्नोई समाज में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है और इसे निभाकर दंपति ने समाज की जड़ों और मान्यताओं के प्रति अपनी गहरी आस्था ज़ाहिर की। समराथल की पावन धरती पर इस रस्म को अदा करते देख वहां मौजूद लोगों के मन में श्रद्धा और गर्व दोनों के भाव एक साथ उमड़ पड़े।
राजस्थानी वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए आईपीएस
इस पूरे कार्यक्रम में जो चीज़ सबसे ज़्यादा लोगों के दिल को छू गई वह था इस जोड़े का सादगी भरा अंदाज़। एसपी कृष्णा कुमार बिश्नोई पारंपरिक राजस्थानी दूल्हे की वेशभूषा में सजे-धजे नज़र आए, तो अंशिका वर्मा भी राजस्थानी परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस नवदंपति की एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके वैवाहिक जीवन के सुखमय होने की दुआ मांगी।
गोरखपुर से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की पहली मुलाकात गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। पेशेवर मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और रिश्ता प्यार में बदल गया। 25 मार्च को संभल में सगाई के बाद अब दोनों विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर