हनुमान जयंती 2 अप्रैल: ये खास उपाय करेंगे हर संकट का अंत
नई दिल्ली. हिंदू धर्म (Hinduism) में हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) को अत्यंत शुभ और शक्तिशाली पर्व माना जाता है, जो भगवान हनुमान (Lord Hanuman) के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. यह दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है जो जीवन में भय, बाधाओं या संकटों से जूझ रहे होते हैं. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से बजरंगबली की पूजा और उनसे जुड़े उपाय करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं .जीवन में साहस, ऊर्जा और सफलता का संचार होता है. चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाने वाला यह पर्व भक्तों के लिए संकटों से मुक्ति पाने का सुनहरा अवसर होता है.पंचांग के अनुसार, इस बार पूर्णिमा तिथि का आरंभ 1 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 6 मिनट से होगा. यह 2 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि को मानते हुए हनुमान जयंती 2 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा पूर्वक किए गए उपाय और पूजा-अर्चना से बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं .
हनुमान चालीसा का पाठ
हनुमान जयंती के दिन पूजा स्थान पर चौकी स्थापित कर उस पर लाल वस्त्र बिछाएं. हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें. उनके सामने दीपक जलाएं, फूल अर्पित करें. विधिपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें. अंत में प्रसाद अर्पित करें. ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा बनी रहती है . जीवन के संकट दूर होते हैं.
नारियल से करें उपाय
एक पानी वाला नारियल लेकर उसे साफ करें . उस पर हल्दी, रोली व चावल लगाकर हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें. इसके बाद 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. फिर उस नारियल को लाल कपड़े में बांधकर पूरे घर में घुमाएं. अंत में घर के बाहर ऐसी जगह लटका दें जहां हवा और प्रकाश आता हो. यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक माना जाता है.
राम नाम का उपाय
हनुमान जी को राम नाम अत्यंत प्रिय है. ऐसे में आप पीपल के पत्तों पर तेल और सिंदूर से ‘राम’ लिखें . 11 पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें. यह उपाय करने से बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है . जीवन में भय व बाधाएं दूर होती हैं.
सिंदूर और चमेली तेल का चोला
हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं .यह उपाय विशेष रूप से भय, शत्रु बाधा और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में कारगर माना जाता है.
बजरंग बाण का पाठ
यदि जीवन में लगातार समस्याएं आ रही हैं या कोई बड़ा संकट बना हुआ है, तो हनुमान जयंती के दिन बजरंग बाण का पाठ करना लाभकारी होता है. इसे श्रद्धा और नियम के साथ करने से कठिन से कठिन बाधाएं भी दूर होने लगती हैं.
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज
जयपुर में शहरी सेवा शिविरों का फॉलोअप शुरू, 31 अगस्त तक लंबित मामलों का होगा निस्तारण
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस