क्या टल गई भूत बंगला की रिलीज? 10 अप्रैल को नहीं आएगी फिल्म!
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं किया है। लेकिन फिल्म को लेकर लोगों में बज बना हुआ है। मगर अब फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस में कन्फ्यूजन पैदा हो गया है। कन्फ्यूजन इस बात का है कि ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है या 17 अप्रैल को? आखिर क्यों दर्शकों को हुआ ये कन्फ्यूजन और क्या ‘धुरंधर 2’ की लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया है?
क्या अब 10 अप्रैल को नहीं रिलीज होगी ‘भूत बंगला’?
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। लेकिन बुक माय शो ऐप पर फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल दिखाने लगी, जिसके बाद फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर कन्फ्यूज हो गए।इसके बाद ऐसी खबरें चलने लगीं कि मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की धूम को देखते हुए फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज में देरी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
मेकर्स ने नहीं की घोषणा, फैंस हुए कन्फ्यूज
हालांकि, अभी तक ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। मेकर्स ने बीते सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, इसमें भी उन्होंने फिल्म की रिलीज तिथि 10 अप्रैल, 2026 ही बताई है।इसके बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर कन्फ्यूज हैं और मेकर्स से फिल्म की सही रिलीज डेट बताने की मांग कर रहे हैं।
बुक माय शो पर फिर बदली तारीख
हालांकि, बाद में बुक माय शो पर फिल्म की रिलीज डेट में फिर बदलाव देखने को मिला। पहले 17 अप्रैल दिखाने के बाद अब बुक माय शो पर ‘भूत बंगला’ की रिलीज तारीख 10 अप्रैल दिखाई दे रही है।इसके बाद अब यूजर्स समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या ये सिर्फ बुक माय शो की गलती की वजह से ऐसा हुआ था या इसके पीछे क्या कारण है। फिलहाल तो फैंस को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। ताकि उन्हें रिलीज डेट के बारे में पुष्टि हो सके।
फैंस को है ‘भूत बंगला’ का इंतजार
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और दिवंगत अभिनेता असरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।
2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव