Bihar में कागजों पर शराबबंदी, जमीन पर जाम—Samastipur मेले में खुली पोल
समस्तीपुर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र स्थित बाबा केवल धाम में आयोजित दो दिवसीय राजकीय मेले से सामने आया है। यहां रात के समय कथित तौर पर खुलेआम शराब बेचे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विदेशी शराब की बोतलें दिखीं
वायरल वीडियो में तीन अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलें खुले में रखी दिखाई दे रही हैं। बोतलों के साथ एक ग्लास भी रखा हुआ नजर आ रहा है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वहां चोरी-छिपे शराब की बिक्री हो रही थी। वीडियो में एक युवक बोतलों के पास खड़ा खीरा काटता भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मेले से लौट रहे कुछ लोगों की नजर जब इन बोतलों पर पड़ी तो उन्होंने इस पर सवाल उठाए। हालांकि वहां मौजूद लोगों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। वीडियो में एक आवाज भी सुनाई देती है, जिसमें कहा जा रहा है कि ये सच में शराब की बोतलें हैं।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया था मेले का उद्घाटन
गौरतलब है कि इसी राजकीय मेले का उद्घाटन दिन में केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी, स्थानीय विधायक रणविजय साहू तथा समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया था। उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद रात में इस तरह का दृश्य सामने आना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
प्रशासन की ओर नहीं आया स्पष्टीकरण
पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी देर शाम दर्शन करने के लिए बाबा केवल धाम पहुंचे थे। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की हम आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं। प्रशासन की ओर से भी इस मामले में कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। उत्पाद अधीक्षक ने वायरल हो रहे वीडियो पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
खाटू श्यामजी को लेकर कथावाचक की टिप्पणी पर बवाल, विरोध के बाद मांगी माफी
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
बम धमाके में परिवार के 14 लोगों की मौत, चार साल बाद दो दोषियों को सजा
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब