रणथंभौर में विदेशी महिला की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत से हड़कंप
माधोपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां 40 वर्षीय विदेशी महिला की देर रात तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। जिसके बाद महिला को एक निजी अस्पताल लाया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, आयरलैंड निवासी मरियम फ्रांसिस रणथंभौर घूमने के लिए आईं थी। वह होटल रणथंभौर हैरिटेज हवेली ठहरी थीं। तभी अचानक देर रात उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके होटल स्टॉफ की मदद से महिला को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
खाना खाने के बाद बेहोशी की हालत में मिली थी महिला
बीती रात खाना खाने के बाद महिला पर्यटक मरियम अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी। जिसे होटल स्टॉफ और उसके साथी टूरिस्टों के द्वारा एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, चिकित्सकों ने बताया है कि महिला पर्यटक जब अस्पताल पहुंची तब वह ब्रेन डेड हो चुकी थी, जिसकी ईसीजी कराई गई तो रिपोर्ट फ्लैट आई। जिस पर महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला पर्यटक की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा। पुलिस ने भारतीय दूतावास सहित आयरलैंड दूतावास को घटना की जानकारी दी है और दूतावास से परमिशन आने के बाद ही शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। वहीं पुलिस मृतका के साथी पर्यटकों से पूछताछ कर रही है।
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री अग्निकांड, हेलमेट यूनिट में लगी आग से एक की मौत
HTET रिजल्ट तैयार, गलत सवालों पर मिलेंगे ग्रेस मार्क्स; जल्द होगा ऐलान