‘गाय काटकर खाने वाले मंच पर बैठते हैं…’, मदन दिलावर का विवादित बयान
कोटा। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अक्सर अपनी बयानबाजी के कारण सुर्खियों में रहते हैं। कोटा जिले के दौरे पर गए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने और बयान दिया है। जिससे वह फिर चर्चाओं में आ गए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण के दौरान कहा कि शिक्षा के मंदिर में सभी वर्गों का समान अधिकार है। जहां पर कोई ऊंचा या नीचा नहीं होता। हम शुरू से ही समाज के पिछड़े और दलित वर्गों को मुख्य धारा में साथ लेकर चले हैं।
क्या बोले मंत्री शिक्षा मदन दिलावर
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भाषण के दौरान कहा कि आज ऐसा वक्त आ गया है कि गाय काटकर खाने वाले लोग हमारे साथ मंच पर बैठते हैं और भगवान राम, गंगा माता को मानने वाले, भारत माता की पूजा करने वाले व्यक्ति की हमसे दूरी बढ़ती जा रही है। इससे दोगला आदमी कोई नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि समाज को एकजुट करके चलो, तभी हमारा देश समृद्ध होगा और आगे बढ़ेगा नहीं तो देश कभी भी टूट जाएगा।
SC ने तलवार की धार के सामने खड़े होकर हिंदुत्व को मजबूत किया
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा कि जिन्हें हम अनुसूचित जाति कहते हैं। यह वही लोग हैं जिन्होंने तलवार की धार के सामने खड़े रहकर हिंदुत्व को मजबूत किया है। विदेशी शक्तियों ने हमें हमेशा तोड़ने का प्रयास किया है और लगातार हमको बहका रही हैं। विदेशी शक्तियां हमें आपस में भी लड़वा रही है। इनके बहकावे में हमें नहीं आना है। गाय का मांस खाने वालों ने हमेशा तलवार की धार पर हमें धर्मांतरण के लिए मजबूर किया। हमने मरना मंजूर किया, लेकिन अपना धर्म छोड़ने नहीं। यह जात-पात का भेद मिटाकर आज हमें एकजुट होने की जरूरत है।
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री अग्निकांड, हेलमेट यूनिट में लगी आग से एक की मौत
HTET रिजल्ट तैयार, गलत सवालों पर मिलेंगे ग्रेस मार्क्स; जल्द होगा ऐलान
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
QR कोड के जरिए टैक्स चोरी का शक, GST विभाग की बड़ी कार्रवाई