भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
भोपाल। कोलार क्षेत्र स्थित ललिता नगर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। उनके आशीर्वचन एवं मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश धारण कर यात्रा की शुरुआत की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव से शामिल हुईं। यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, दैनिक उज्जवल संदेश के प्रबंधन संपादक वीपीएस भदौरिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने भगवान शिव के जयघोष के साथ नगर भ्रमण किया। यह शोभायात्रा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची, जहां आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज के सानिध्य में विधिवत पूजन के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया।
आयोजन समिति के अनुसार कथा 26 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। साथ ही 2 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन गाड़ियों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी