5वीं-8वीं के रिजल्ट में छात्राओं का दबदबा, टॉप-10 में नया नंबर-1 जिला
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने आज 25 मार्च बुधवार को 5वी और 8वीं का रिलज्ट जारी कर दिया है. स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने वल्लभ भवन में एक कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर रिलज्ट जारी किया है. इस साल 5वीं के 95.14% और 8वीं के 93.83% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. दोनों कक्षाओं में छात्रों की तुलना में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया हैं।
इस बार छात्राओं ने मारी बाजी
अगर 5वीं और 8वीं के रिजल्ट में टॉप 10 जिलों की बात करें तो 8वीं के पासिंग स्टूडेंट्स के परसेंटेज में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का नरसिंहपुर जिला नंबर 1 पर रहा है. इस लिस्ट में इंदौर पर 9 वां स्थान है वहीं प्रदेश की राजधानी भोपाल टॉप 10 से बाहर हैं।
क्रमांक जिला पास हुए स्टूडेंट
1 नरसिंहपुर 99.38%
2 डिंडोरी 98.74%
3 बालाघाट 98.71%
4 झाबुआ 98.40%
5 अलीराजपुर 98.09%
6 सीहोर 97.74%
7 नर्मदापुरम 97.68%
8 छिंदवाड़ा 97.92%
9 इंदौर 97.46%
10 बड़वानी 97.06%
क्या कह रहे हैं शिक्षा विशेषज्ञ?
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल का पेपर बीते वर्षों की तुलना में कठिन था, फिर भी छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है. बोर्ड पैटर्न लागू होने के कारण अभिभावकों और शिक्षकों के बीच रिजल्ट को लेकर सुबह से ही काफी उत्सुकता देखी गई।
कैसे देख सकते हैं छात्र रिजल्ट
आपको बता दें कि परीक्षा परिणाम ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है, जहां छात्र अपने रोल नंबर या फिर समग्र आईडी के माध्यम से रिजल्ट को आसानी से देख सकते हैं. रिजल्ट देखने की प्रक्रिया को इस बार बेहद ही आधुनिक और आसान बना दिया गया है. 5वीं और 8वीं के परिणाम छात्र और अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर जाने के अलावा, विभाग द्वारा जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी देख सकते हैं।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर