महंगे प्रोडक्ट नहीं, किचन इंग्रीडिएंट्स से पाएं ग्लोइंग स्किन
Home Remedies for Glowing Skin: आजकल महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की बजाय लोग प्राकृतिक उपायों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। महंगी ब्रांडेड क्रीम, फेस वाॅश, फेश मास्क पर सैकड़ों रुपये लोग खर्च कर देते हैं। इससे इंस्टेंट ग्लो तो आ जाता है लेकिन स्थायी रूप से निखार या चमक नहीं रहती। लेकिन प्राकृतिक निखार घरेलू उपायों से पाया जा सकता है।आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी साधारण चीजें मौजूद हैं जो त्वचा को चमकदार, साफ और हेल्दी बना सकती हैं। आइए जानते हैं आसान और असरदार किचन ब्यूटी टिप्स जो आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देंगे। इन घरेलू चीजों के उपयोग से स्किन को नेचुरल ग्लो मिलने के साथ ही केमिकल से बचाव होता है। स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बनती है। साथ ही पिंपल और दाग कम होते हैं।हालांकि स्किन केयर करते समय ध्यान रखें कि कोई भी उत्पाद लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ज्यादा नींबू का उपयोग न करें और संवेदनशील स्किन हो तो सावधानी रखें।
हल्दी और बेसन फेस पैक
- एक चम्मच हल्दी में दो चम्मच बेसन और दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर करीब 15 मिनट लगाएं।
- बाद में पानी से धो लें।
- यह स्किन को ग्लोइंग और साफ बनाता है
शहद और नींबू
- शहद में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं।
- इस मिश्रण को 10 मिनट चेहरे पर लगा रखें।
- फिर साफ और ठंडे पानी से धो लें।
- यह स्किन को हाइड्रेट और ब्राइट करता है
दही और ओट्स स्क्रब
- दही में ओट्स मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- इसे हल्के हाथों से चेहरे या स्किन पर स्क्रब करें।
- यह होममेड स्क्रब डेड स्किन हटाने में मदद करता है।
कच्चा दूध क्लेंजर
- महंगे फेसवाॅश पर पैसे व्यय करने के बजाए घर पर क्लेंजर बनाएं।
- इसके लिए कुछ बूंद कच्चा दूध चाहिए।
- काॅटन से दूध को चेहरे पर लगाएं।
- 5-7 मिनट बाद चेहरा धो लें।
- यह नेचुरल क्लेंजर की तरह काम करता है
भारत दौरे पर रूस के डिप्टी पीएम मंटुरोव, व्यापार, ऊर्जा और पश्चिम एशिया पर चर्चा
एमपी के 1.5 लाख शिक्षकों को बड़ी राहत, चौथी क्रमोन्नति मंजूर
मैहर में ड्यूटी पर पुलिस जवान का अनोखा अंदाज, माता भक्ति में झूमे
Bengal Elections 2026: AIMIM ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे कहां से टिकट मिला
राघव चड्ढा का दावा: “मैं खामोश करवाया गया हूं, पर हारा नहीं हूं”
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
‘बच्चा चोर’ की अफवाह, महिला को बनाया बंधक
रीवा से मुंबई के लिए रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन
भारत-पाक के बीच ‘ट्रैक-2’ वार्ता जारी, कतर में हुई अहम मुलाकात