राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 31 मार्च तक बारिश-आंधी का अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में पिछले सप्ताह से शुरू हुआ मौसम का बदला मिजाज अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 31 मार्च के बीच राज्य में दो अलग-अलग वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं, जिससे कई इलाकों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि 24 और 25 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं सहित कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं कोटा, बारां और अजमेर में दोपहर के समय बारिश हुई। कोटा के कुछ इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली, जबकि झालावाड़, सवाई माधोपुर और बूंदी में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। जयपुर में सोमवार सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिसमें शहर में 8 मिमी, शाहपुरा में 5 मिमी और जालसू में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। यहां अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पश्चिमी राजस्थान के जिलों-जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर और गंगानगर में 22 मार्च की बारिश के बाद तापमान सामान्य या उससे नीचे बना रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बाड़मेर में सबसे अधिक 35.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि अन्य शहरों में भी तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आने वाले दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 29 से 31 मार्च के बीच एक मजबूत सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में तेज आंधी और मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! जून में 1 करोड़ 12 लाख रुपये की राहत
एमपी में मेहरबान मानसून, 60 घंटे से जारी बारिश; 17 जिलों में अलर्ट
महाकाल की शरण में पहुंचीं रूपाली गांगुली, भस्म आरती में हुईं शामिल
PM मोदी सख्त: पेपर लीक के आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट
सपा के वरिष्ठ नेता और पांच बार के विधायक आलमबदी नहीं रहे, 92 वर्ष की उम्र में निधन
खाटूश्यामजी से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दो की दर्दनाक मौत
सावन में ओंकारेश्वर दर्शन का प्लान है? पहले पढ़ लें मंदिर प्रशासन का नया फैसला
DMRC अलर्ट: आज इन मेट्रो स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, यात्रा से पहले देखें लिस्ट
राजस्थान में मानसून का प्रचंड कहर, ब्यावर में 9 इंच बारिश; दो दिन भारी से अतिभारी बरसात का अलर्ट