Gaya में जमीन विवाद बना खूनी खेल, चचेरे भाई ने मारी गोली
गया। जिले के चेरकी थाना क्षेत्र में हुए पेंटर अक्षय यादव हत्याकांड का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिंपल कुमार, दीपक कुमार और रोहित कुमार शामिल हैं। इनमें सिंपल कुमार मृतक का चचेरा भाई बताया जा रहा है, जिससे जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
काम के बहाने मृतक को अपने साथ ले गए आरोपी
पुलिस के अनुसार, 18 मार्च की शाम कुछ लोग अक्षय यादव के घर पहुंचे और काम के बहाने उसे अपने साथ बाहर ले गए। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 19 मार्च को उसकी पत्नी ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। शुरुआती जांच अपहरण के एंगल से की जा रही थी, लेकिन 20 मार्च को मामला पूरी तरह बदल गया।
20 मार्च को बरामद हुआ था शव
भुसिया घाट के पास नदी किनारे एक शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया, जिसकी पहचान अक्षय यादव के रूप में हुई। शव के सिर में गोली के निशान मिले, जिससे स्पष्ट हो गया कि यह अपहरण नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या में बदलते हुए 21 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल टीम गठित की। बोधगया एसडीपीओ के नेतृत्व में तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच तेज की गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स और आसपास के नेटवर्क की गहन जांच की। इसी क्रम में संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।
आरोपियों ने कबूल कर लिया अपना जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पहले से ही तनाव चल रहा था। इसी रंजिश में योजना बनाकर अक्षय को घर से बुलाया गया और भुसिया घाट के पास ले जाकर उसके सिर में गोली मार दी गई। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को नदी में फेंक दिया गया। हालांकि, पुलिस अब तक हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद नहीं कर सकी है। फिलहाल आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनके जरिए घटना से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हथियार भी बरामद कर लिया जाएगा।
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस में जश्न, मुंबई में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
मां-बाप की आंखों के सामने उजड़ा परिवार, पिछोला झील में डूबने से बच्ची की मौत
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले