वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला मौसम, राजस्थान के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश
जयपुर। राजस्थान में लगातार सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रविवार (22 मार्च) को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। जैसलमेर और फलोदी के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में मौसम शुष्क रहा, हालांकि दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने से धूप का असर कम रहा। तापमान की बात करें तो जयपुर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि बाड़मेर 35.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। जोधपुर, कोटा और अन्य शहरों में भी तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया।
आगे का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 23 और 24 मार्च को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। इन दिनों कुछ स्थानों पर हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 25 और 26 मार्च को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
हेमकुंड साहिब मार्ग पर बर्फ की सफेद चादर, टीम ने धाम तक पैदल निरीक्षण किया
बेंगलुरु में बड़े शॉट खेलने में किसने की मदद? Tim David ने किया खुलासा
डीयू के दो कॉलेजों को बम धमकी, कैंपस खाली; पुलिस जांच में जुटी
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
जशपुर के पूर्व विधायक Jageshwar Ram Bhagat का निधन, CM साय ने जताया शोक
समर फैशन में छाया ये प्रिंट, मिनटों में बदलेगा आपका लुक
बालोद के Toman Kumar ने रचा इतिहास, बैंकॉक में जीता गोल्ड
ईरान-अमेरिका में बड़ी बातचीत: इन शर्तों पर 45 दिन का सीजफायर संभव