आईआईटी बॉम्बे के छात्र श्रेयांश का शव पहुंचा दौसा, पूरे शहर में मातम
जयपुर। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लोनावला के पास गुरुवार सुबह करीब 8:35 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें आईआईटी बॉम्बे के तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में राजस्थान के दौसा जिले के जौण गांव निवासी श्रेयांश शर्मा भी शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब छात्र लोनावला से पिकनिक कर लौट रहे थे।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार छह छात्रों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों में श्रेयांश शर्मा (22) पुत्र नरसी उर्फ नरेश निवासी जौण, दौसा (हाल निवासी जयपुर), ओमकुमार बोरसे (23) निवासी नासिक और एक अन्य छात्र शामिल हैं। सभी छात्र आईआईटी बॉम्बे में अध्ययनरत थे।
गांव में शोक का माहौल
शुक्रवार को जैसे ही श्रेयांश शर्मा का शव जौण गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के करुण विलाप से माहौल बेहद भावुक हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए एकत्रित हुए और हर चेहरा दुख से भरा नजर आया। आसपास के क्षेत्रों से भी लोग संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। परिजनों के अनुसार श्रेयांश शर्मा पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ कॉलेज में काफी लोकप्रिय था। उसने छात्रसंघ चुनाव भी लड़ा था और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी की तैयारी करना चाहता था।
प्रारंभिक जांच और पुलिस कार्रवाई
सूचना मिलने पर हाईवे पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों छात्रों की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार सामने आया है, जबकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश