ठाणे में बंदर पर तीर चलने की घटना ने मचाई सनसनी
मुंबई। से सटे ठाणे से अमानवियता का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन कर आम लोगों के साथ साथ वन विभाग वाले भी हैरान हैं. संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (SGNP) के पास एक बंदर को धनुष-बाण लगने से घायल होने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. इस की सूचना मिलते ही RAWW और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. घायल बंदर को तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है. स्थानीय नागरिक ने SGNP और RAWW की हेल्पलाइन पर कॉल कर इस घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पेड़ पर बैठे बंदर को देखा. उसके श्रोणि (पेल्विक) हिस्से में बाण आर-पार घुसा हुआ था, जिसे देखकर टीम भी हैरान रह गई और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।
बंदर की हालत गंभीर, करनी पड़ेगी सर्जरी- डॉक्टर
रेस्क्यू के बाद बंदर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज एसोसिएट वेटरनरी डॉक्टर डॉ. प्रीती साठे की देखरेख में किया जा रहा है. डॉक्टरों के अनुसार बंदर की हालत गंभीर है और उसे बचाने के लिए बड़ी सर्जरी करनी पड़ेगी. सर्जरी के बाद उसे 24 घंटे निगरानी में रखकर इलाज और पुनर्वास किया जाएगा।
मामला दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू
वन विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस्तेमाल किया गया बाण पेशेवर आर्चरी में उपयोग होने वाला हो सकता है. अधिकारियों ने कहा कि इस घटना से SGNP और येऊर क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर सवाल उठे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक