इन्हें करके मिले हाथों पर लंबे समय तक खूबसूरत रंग
Mehndi Ka Rang Gadha Kaise Kare: मेहंदी लगाना भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा है, खासकर शादी, तीज-त्योहार और खास मौकों पर। आज ईद है और ईद पर खूबसूरत बढ़ाने के लिए महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं। आपने भी इस ईद मेहंदी लगाई होगी लेकिन अभी तक आपके हाथों पर मेहंदी का गाढ़ा रंग नहीं आया है तो भी फिक्र न करें।
कई बार मेहनत से लगाई गई मेहंदी का रंग हल्का रह जाता है, जिससे पूरा लुक फीका लग सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो चिंता न करें। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स, जिनसे आपकी मेहंदी का रंग गहरा और खूबसूरत हो जाएगा।
मेहंदी लगाने से पहले हाथों की तैयारी करें
- अगर आप आज मेहंदी लगाने जा रही हैं लेकिन वक्त रहते मेहंदी का रंग गाढ़ा न चढ़ने की टेंशन है तो ध्यान रखें कि मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छे से साबुन से धो लें। कोई क्रीम या तेल न लगाएं। इससे मेहंदी सीधे स्किन पर असर करेगी और रंग गहरा आएगा।
- जिन लोगों को अपनी मेहंदी का रंग गाढ़ा करना है वो मेहंदी में कुछ खास चीजें मिलाकर ही लगाएं। जैसे नीलगिरी का तेल। चाय या कॉफी का पानी मिला सकती हैं। ये चीजें मेहंदी के रंग को नेचुरली डार्क बनाती हैं
- मेहंदी लगाने के बाद नींबू-चीनी का इस्तेमाल करें। मेहंदी सूखने के बाद नींबू और चीनी का मिश्रण लगाएं। इससे मेहंदी लंबे समय तक चिपकी रहती है और रंग गहरा होता है।
- मेहंदी को ज्यादा देर तक रखें। कम से कम 6-8 घंटे तक मेहंदी रखें। बेहतर परिणाम के लिए रातभर लगा रहने दें।
- मेहंदी को गर्माहट देना जरूरी है। यानी मेहंदी सूखने के बाद लौंग का धुआं लें। गर्मी से रंग और गहरा हो जाता है।
- अगर आपकी मेहंदी का रंग नहीं आया है तो हथेलियों को पानी से दूर रखें। तुरंत तो कभी भी मेहंदी पानी से नहीं धोनी चाहिए। मेहंदी हटाने के बाद 12 घंटे तक पानी से बचें। पानी से रंग हल्का पड़ सकता है।
- मेहंदी हटाने के बाद हथेली पर सरसों का तेल या बाम लगाएं। इससे रंग और उभरकर आता है।
क्या न करें
- मेहंदी लगाते समय AC या ठंडी जगह में न बैठें।
- केमिकल वाली मेहंदी से बचें।
- जल्दी-जल्दी मेहंदी न हटाएं।
अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी का रंग गहरा, खूबसूरत और लंबे समय तक टिके, तो इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं। सही तैयारी और थोड़ी देखभाल से आपकी मेहंदी का रंग भी प्रोफेशनल जैसा डार्क और आकर्षक बन सकता है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक