बारिश के बीच अदा हुई ईद की नमाज, उमड़ा आस्था का सैलाब।
पटना। आज देश के साथ-साथ पूरे बिहार में भी ईद मनाई जा रही है। पटना के गांधी मैदान समेत कई जगहों पर ईद की नमाज अदा की गई। 20 हजार से अधिक लोगों ने ईद की नमाज अदा की। सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ जुटी और तय समय पर इमाम की अगुवाई में नमाज पढ़ी गई। नमाज के दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। पूरा माहौल रूहानी रंग में रंगा नजर आया। नमाज के बाद खुतबा में आपसी प्रेम और सौहार्द का पैगाम दिया गया। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। बारिश के बावजूद बेहतर इंतजाम किए गए थे। कड़ी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की टीम अलग अलग जगहों पर मुस्तैद रही और पूरे राज्य में नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
सीएम नीतीश कुमार नहीं पहुंचे गांधी मैदान
इधर, पटना के गांधी मैदान में पिछले 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ जब सीएम नीतीश कुमार ईद की नमाज कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उनकी जगह उनके बेटे और जनता दल यूनाईटेड के नेता निशांत कुमार यहां पर पहुंचे। उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और अन्य अधिकारी भी थे। उन्होंने राज्यसभा ईद की मुबारकबाद दी। गांधी मैदान में बनाए गए मंच पर मुस्लिम नेताओं ने निशांत कुमार को गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। एक युवक ने निशांत कुमार को तिरंगा झंडा भी भेंट किया। निशांत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से मैं बिहार वासियों को ईद की मुबारकबाद देता हूं।
सीएम नीतीश ने क्या कहा ईद को लेकर?
वहीं सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए। इधर, जनता दल यूनाईटेड ने लिखा कि बिहार आज सामाजिक सद्भाव का जीवंत उदाहरण बन चुका है। नीतीश कुमार जी ने सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर विकास की राह तय की है। कब्रिस्तानों की सुरक्षा और अतिक्रमण रोकने के लिए मजबूत घेराबंदी सुनिश्चित की गई है।
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं