Patna के बड़े अस्पताल पर कार्रवाई, हर्निया बताकर बच्चेदानी निकालने का मामला
पटना। स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी पटना के एक बड़े अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने अस्पताल के आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का निबंधन रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई महिलाओं को हर्निया बताकर बच्चेदानी निकालने की शिकायत पर की गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि पटना के एवर्स अस्पताल के बारे में महिलाओं को हर्निया बताकर बच्चेदानी निकालने की शिकायत मिली थी। बताया गया कि अस्पताल ने जाली रिपोर्ट के आधार पर महिला की बच्चेदानी निकाल ली है। शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई सिविल सर्जन द्वारा प्रस्तुत विस्तृत जांच प्रतिवेदन के आधार पर की है। साथ ही अस्पताल के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सिविल सर्जन का कहना है कि इस बात की जानकारी मिलने के बाद विभाग ने इसकी जांच कराई, जिसमें कई तरह की गंभीर अनियमितताओं का भी खुलासा हुआ। जांच में यह भी बात सामने आई कि एवर्स अस्पताल ने आयुष्मान योजना का दुरुपयोग भी कर रहा था। अस्पताल ने महिला मरीज के इलाज के लिए हर्निया पैकेज के तहत बुकिंग की, जबकि वास्तव में अस्पताल ने गर्भाशय हटाने की सर्जरी कर दी।
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते
आइंस्टीन के सिद्धांत पर फिर लगी मुहर, 100 साल बाद मिली नई वैज्ञानिक पुष्टि