Rajasthan में मौसम फिर बदलने के आसार
जयपुर। राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर शुरू होगा। पहले चरण में 7 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 19 और 20 मार्च को लगभग पूरे राज्य में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस बदलाव के पीछे उत्तर भारत में सक्रिय हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस मुख्य वजह है, जिसका असर राजस्थान में साफ दिखाई देगा। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे धूप कम रही और तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और जोधपुर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बाड़मेर में 36.9 और कोटा में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। दूसरी ओर, श्रीगंगानगर (28.5°C) और हनुमानगढ़ (25.7°C) में गर्मी का असर काफी कम रहा। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। सीकर, चूरू, श्रीगंगानगर, भीलवाड़ा, दौसा और पाली सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर (सीकर) में सबसे कम 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, यह मौसम सिस्टम अगले तीन दिनों तक सक्रिय रहेगा। बुधवार से हल्की बारिश और बादल छाने का सिलसिला शुरू होगा, जो 20 मार्च तक जारी रह सकता है। 21 मार्च के बाद मौसम साफ होने और तापमान में फिर बढ़ोतरी की संभावना है।
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बदली तस्वीर, 'निपुण हरियाणा' से बढ़ी सीखने की क्षमता
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा