Ramkrishna Hospital में बड़ा हादसा, सीवरेज टैंक में उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत
राजधानी रायपुर| के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया. जहां अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मियों की जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से मौत हो गई. वहीं एक अन्य सफाईकर्मी की हालत गंभीर है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
सीवरेज टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, टैंक के अंदर जहरीली गैस भरी हुई थी, जिसकी चपेट में आते ही तीनों सफाईकर्मी बेहोश हो गए. जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, तब तक उनकी जान जा चुकी थी. इस हादसे में अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और सत्यम कुमार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सफाईकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है|
अस्पताल के बाहर जमकर हुआ हंगामा
घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल के बाहर चीख-पुकार और हंगामा देखने को मिला. परिजनों के इस दर्दनाक दृश्य ने माहौल को और भी भावुक बना दिया. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा|
वहीं हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी. इससे परिजन और ज्यादा आक्रोशित हो गए. परिजनों और पुलिस के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बन गई. अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा|
बिना सुरक्षा उपकरणों के कराया जा रहा था काम
मृतकों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि सफाईकर्मियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीवरेज टैंक में उतारा गया. परिजनों का आरोप है कि यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते तो यह हादसा टल सकता था. इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई|
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात