‘धुरंधर 2’ पर सेंसर की कैंची, कई हिंसक सीन हटाए गए
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' आखिर कल 19 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने इसे पास कर दिया है। हालांकि, 21 कट्स के बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेशन मिला है। सीबीएफसी ने न सिर्फ फिल्म के कई अहम सीन पर कैंची चलाई है, बल्कि कुछ जरूरी बदलाव भी किए हैं। इसके बावजूद फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है।
क्या बच्चे देख पाएंगे 'धुरंधर 2'?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। करीब 21 कट्स के बाद इसे ए सर्टिफिकेट दिया है। बच्चे इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे। 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के दर्शक ही सिनेमाघरों में इस फिल्म का लुत्फ उठा पाएंगे। बोर्ड ने फिल्म में कुछ सीन पर कैंची चलाई है। इसके अलावा गालियों पर बैन के साथ ही कुछ और भी सुधार किए गए हैं।
21 कट्स के बाद कितना है फिल्म का रनटाइम?
सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'धुरंधर 2' में कुल 1 मिनट 34 सेकंड की फुटेज पर कैंची चलाई है। इसके बाद भी फिल्म पहले पार्ट से करीब 15 मिनट अधिक लंबी है। सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट का है। फिल्म 'धुरंधर 2' में हिंसक और मन को विचलित करने वाले दृश्यों पर टैग लगाया गया है। इसके अलावा ड्रग्स से जुड़ी चेतावानी भी जोड़ी गई है।
और क्या किए गए हैं बदलाव?
फिल्म 'धुरंधर 2' में 21 कट्स लगाने के अलावा कुछ और भी अहम बदलाव हुए हैं। इनमें गालियों पर बैन लगाया गया है। फिल्म में अपशब्दों को म्यूट किया गया है। वहीं, कुछ को रिप्लेस किया गया है। फिल्म के अत्यंत हिंसक दृश्यों की अवधि कम की गई है। हथौड़े से सिर पर वार करने, सिर काटने, लात मारने, सीमेंट के ब्लॉक से सिर पर वार करने और आंख फोड़ने जैसे कई दृश्यों को छोटा किया गया है। प्रधानमंत्री के बयानों और न्यूज फुटेज के इस्तेमाल के लिए सेंसर बोर्ड को आधिकारिक अनुमति पत्र दिखाए गए हैं। बता दें कि फिल्म 'धुरंधर 2' पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हो रही है।
बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
‘चटोरे’ चोरों का अनोखा कारनामा, पहले मिठाई खाई फिर कैश पर हाथ साफ